देहरादून- पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए श्री अशोक कुमार आईपीएस, डीजीपी ने एक और सराहनीय पहल की है।अब महानुभावों की सुरक्षा व्यवस्था में नियुक्त शैडो/गनर को अब छुट्टी पर जाने से पहले अपने शस्त्र को जमा करने अपने नियुक्ति जनपद नहीं जाना पडेगा। अब वह सीधे अपने नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके छुट्टी जा सकेंगे।
सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित महानुभाव के एक जनपद से दूसरे जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यदि उनकी सुरक्षा में नियुक्त शैडो/गनर को किसी इमरजेंसी में अवकाश चाहिए तो वह अपने नियुक्ति जनपद को व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवेदन पत्र भेज कर अवकाश स्वीकृत करा सकते हैं, अवकाश पर जाने से पहले शैडो /गनर को शस्त्र जमा करने के लिए अपने नियुक्ति जनपद नहीं जाना होगा, वह नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके अवकाश पर जा सकेंगे।
संवाददाता तसलीम अहमद पिरान कलियर
