गौकशी करने वाले इनामी समेत चार और आरोपी गिरफ्तार, रमन पर पहले से दर्ज है 34 मुकदमे

बरेली। शुक्रवार को थाना इज्जतनगर पुलिस ने गौकशी करने वाले आरोपियों को जेल भेज दिया। इसमे से एक आरोपी के ऊपर 10 हजार का इनाम भी था। इससे पहले बीते करीब चार महीनों मे पुलिस करीब 36 गौकशी के आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मगर इसके बाबजूद भी इज्जतनगर मे आए दिन गौकशी के मामले सामने आते रहते है। पुलिस को हैरत तब हुई जब उन्होंने इस मामले मे वांटेट आरोपी रमन कालिया पर 34 अन्य मुकदमे दर्ज देखे गए। पुलिस के अनुसार उन्हे सूचना मिली 10 हजार का इनामी बदमाश जफर उर्फ रमन कालिया बिलवा ओवरब्रिज के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उसे ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया। इसके बाद उन्हें कुम्हरा यात्री शेड के पीछे बाईपास हाइवे पर भी कुछ आरोपियों के होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से गौकशी के आरोपी इमरान उर्फ पेप्सी, सत्तार उर्फ राजू और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ मे आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। पकड़े गए आरोपियों मे मोहम्मद इमरान उर्फ पेप्सी, मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सत्तार उर्फ राजू तीनों ही इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी के रहने वाले है। जबकि चौथा और ईनामी अपराधी जफर उर्फ रमन कालिया परतापुर जीवन सहाय का रहने वाला है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार का कहना है कि पुलिस को इन आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी जो क्षेत्र मे लगातार गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरादमद हुए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *