पुराने कुएं से ईट निकालते समय मिट्टी बैठने से दब कर हुई युवक की मौत

वाराणसी/सेवापुरी- जंसा के कपरफोरवां गांव में पुराने कुएं से ईट निकालते समय बैठ जाने के कारण मिट्टी के ढूहे में दब जाने से नत्थूराम उर्फ सुभाष नामक 40 वर्षीय युवक की शुक्रवार को सायंकाल मौत हो गयी|घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी राजातालाब जयप्रकाश व जंसा पुलिस मौके पर पहुँची और जेसीबी व फायर ब्रिगेड के मदद से शव निकालने में जुट गयी है |
बताया जाता है कि कपर फोरवां निवासी संतोष दुबे के मकान के पास पुराना कुआ है|कुए का पुराना ईटा निकालने का काम उन्होने सिहोरवां जंसा निवासी मजदूरों को दिया था| शुक्रवार को मजदूर पुराना ईटा निकाल रहे थे| सायंकाल लगभग 4.30 बजे अचानक कुआ बैठ गया जिससे नत्थू राम उसी में दब गया| कुआ की मिट्टी ढहते ही अन्य मजदूर शोर मचाऩे लगे| जानकारी मिलते ही गांव में अफरा, तफरी मच गयी| जानकारी मिलते ही जंसा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह जे सीबी के साथ मौके पर पहुचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी| जानकारी मिलते ही एसडीएम राजातालाब मौके पर पहुचे और फायरब्रिगेड के मदद से शव निकालने का प्रयास शुरू कर दिया| घटना की जानकारी एन डीआरएफ की टीम को दी गयी |एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर सायंकाल पहुची| दो जेसीबी मिट्टी हटाने में जुट गयी है जब कि फायर ब्रिगेड व एनडीआर एफ की टीम भी मौके पर मौजूद है| जानकारी होते ही मजदूर के परिवार व गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुच गये है| कुए में दबे नत्थू राम जंसा के सिहोरवां गाँव का निवासी है| वह चार पुत्रों व पांच पुत्रियाें का पिता बताया जाताहै| पिता गोपी
चन्द राम भी मजदूरी करते है | नत्थूराम तीन भाइयों में सबसे बडा है|दूसरा भाई सूरज विकलांग बताया जाता है|जब कि सबसे छोटा सतीश कुमार उर्फ प्रदीप भी मजदूरी करता है| घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया| समाचार दिये जाने तक कुएं से मिट्टी निकालने का काम जारी था|

रिपोर्ट:-चंद्रभान सिंह कपसेठी वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।