बरेली। नेहरू युवा केंद्र में शुक्रवार को सपा को पीडीए पंचायत में एकजुटता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में बराबरी के अवसर मिलने चाहिए। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृच में सपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को समानता, सम्मान और न्याय का अधिकार दिया है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि प्रचार पर जितना जोर दिया गया, उतना ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय पर नहीं दिया गया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पिछडे, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक एकता और भाईचारे को जरूरी बताया। अनुज गंगवार, हरिओम प्रजापति, राजकुमार पाल, राजेश अग्रवाल, अशोक यादव, रविंद्र यादव, अरबिंद यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव, सिंपल कनौजिया, शिव प्रताप सिंह, संजीव यादव, भद्रसेन गंगवार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
