पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट

आंवला, बरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन सक्सेना द्वारा ब्लड डोनेट करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा मोर्चा महानगर बरेली ने 250 यूनिट ब्लड डोनेट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, रूद्रलक्ष्मीकांत अवस्थी, राजबर्धन, अरुण कुमार, कुल मोहन अरोड़ा, अजीत सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, जयदीप चौधरी, सुमित सैनी, संजू गुप्ता, दर्पण पाठक, शिवम मिश्रा, बंटी ठाकुर, अखिल अग्रवाल, गौरव सूरी, धर्मेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, रजत भसीन, नीतीश मौर्या, अमनदीप सक्सेना, पुष्पेंद्र सिंह, रोहतास, प्रिंस खंडेलवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही आंवला के भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व मे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। धर्मपाल सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा एक हीरो बने और रक्तदान को अपना कर्तव्य समझे। रक्तदान से बड़ा मानवता का कार्य और कुछ नही है। मैं उन सभी महान व्यक्तियों को सलूट करता हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का रक्त दान देने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, राजवंश सिंह, शिवप्रताप सिंह रिंकू, शिवेंद्र नाथ चौबे, अंकुर मौर्य, अमित उपाध्याय, ऋषभ शर्मा, तपन गुप्ता, गोविंद पाठक, हरीश रावत, शिवम गुप्ता, शिवम, प्रदीप यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *