आत्महत्या से जुड़े मामलों में अब होगी गहराई से जांच

बरेली। किसी भी व्यक्ति के खुदकुशी करने पर थाना प्रभारी अब जीडी (जनरल डायरी) मे सूचना दर्ज करके पल्ला नही झाड़ सकेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने समीक्षा बैठक के दौरान खुदकुशी के मामलों की गहराई से जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए गूगल मीट के माध्यम से एसएसपी अनुराग आर्य ने लूट, छिनैती, गोवध, हत्या और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लूट की घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और सर्विलांस सेल को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। थाना फतेहगंज पश्चिमी से संबंधित एक प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने आत्महत्या से जुड़े मामलों में प्रत्येक स्तर पर गहन जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने थाना, चौकी और सर्किल स्तर पर जनसुनवाई को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराध की रोकथाम के लिए ऑपरेशन शील्ड और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 1386 रिक्रूट्स के विभिन्न थानों में पहुंचने के दृष्टिगत 18 थानों में बैरक व्यवस्था दुरुस्त करने और अन्य थानों मे वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के अवैध प्रयोग के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *