रामपुर सीएनजी ले जा रहे ट्रक का सिलेंडर लीक, टला हादसा

बरेली। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र मे शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक ट्रक से सीएनजी गैस लीक होने की सूचना मिली। ट्रक रामपुर स्थित एक पेट्रोल पंप को सीएनजी गैस सप्लाई के लिए जा रहा था, तभी अक्षर विहार के पास ट्रक में रखे एक सिलेंडर से गैस लीकेज की आवाज आने लगी। सीएनजी पंप को सप्लाई करने जा रही गाड़ी से लीक होने के चलते आनन फानन में रास्ता रोका गया। कोतवाली पुलिस ने रोड ब्लॉक करने के साथ ही फायर ब्रिगेड भी बुलाई। ट्रक चालक की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया। कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे ट्रक संख्या एचआर 38 एडी 7771 रामगंगा चौबारी स्थित एचपी के सीएनजी पंप से गैस भरकर रामपुर स्थित एक पंप पर गैस लेकर जा रहा था। अक्षर विहार के पास एक सिलेंडर के वाल्व से अचानक सीएनजी गैस लीक होने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएसओ मनीष कुमार सिंह, एफएसओ, सीओ फायर मौके पर पहुंचे। ऐतिहात बरतते हुए सड़क को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया गया। ट्रक के चालक ने गैस सिलेंडरों के रेगुलेटर को बंद करके गैस रिसाव को बंद किया। गनीमत रही कि कोई हानि नही हुई। ट्रक मे छह कुंतल 13 किलो गैस भरी हुई थी। गैस लीकेज 15 से 20 मिनट तक होती रही। जानकारों ने बताया कि सीएनजी गैस सिलेंडर में 220 बार का प्रेसर होता है। जबकि गाड़ियों के पहियों मे 30 से 40 बार का प्रेसर रहता है। 220 बार का प्रेसर लीकेज होने पर ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *