पाकिस्तान दुनियाभर में आंसू बहाते हुए घूम रहा है : मोदी

सीतापुर – हमने आतंकवादियों को घर में घुसकर जवाब दिया है। पहले सरकार आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में रोते हुए घूमती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर में आंसू बहाते हुए घूम रहा है। यह बात शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुर के मिलेट्री के ग्रास फार्म पर विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज भारत देश जल, थल, नभ और अंतरिक्ष मे पूरी तरह से सक्षम है। भारत अंतरिक्ष मे दुनिया की चौथी महाशक्ति बन चुका है। श्री मोदी ने कहा कि अब भारत की पहचान सुरक्षा, सम्मान व समृद्ध देश के रूप में हो रही है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया मे भारत के पराक्रम की चर्चा होती है।

उन्होंने ने कहा कि बुआ की सरकार में घोटाले हुए। बबुआ की सरकार पांच साल तक जांच कराती रही। अब बुआ और बबुआ ने महामिलावट की एक और दुकान खोल ली है। बुआ-बबुआ की सरकारें गांव के गुंडों को खत्म नहीं कर पाई। तो वह नक्सलवाद और आतंकवाद को कैसे खत्म कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन चरण का मतदान होने के बाद विपक्ष के चेहरे लटक गये हैं। अब विपक्ष के नेताओं ने हमें और ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह किस मुंह से वोट मांगे। इसलिए ईवीएम को मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में मैं सिधौली आया था। उस समय देश में मजबूर सरकार थी। मैंने मजबूत भारत बनाने का वादा किया था। जिसे पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि अगर देश मे फिर मजबूत सरकार चाहते हो तो लखीमपुर से अजय मिश्रा’टेनी’, धौरहरा से सुश्री रेखा वर्मा व सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाइये। श्री मोदी ने यूपी बोर्ड के आज आये नतीजो पर उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को पुनः मेहनत से पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके अलावा केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं।

कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद राजेश वर्मा, सांसद अजय मिश्र, सांसद सुश्री रेखा वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, राकेश राठौर, शशांक त्रिवेदी, महेंद्र यादव, सुनील वर्मा, सुरेश राही, लोकेश प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, भरत त्रिपाठी, रामहेत भारती व राकेश सिंह चंद्र कुमार मिश्रा बापू आदि मौजूद रहे।

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना
मंच पर पहुचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का अभिवादन किया। चेहरे पर मुस्कराहट के साथ चुटकी लेते हुए कहा कि “बहुत तेज आंधी चल रही है” मोदी के मुंह से इतना निकलते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। हम आपको बता दें उस समय चिलचिलाती धूप और तेज लू के थपेड़ों से पंडाल के पर्दे उड़ रहे थे। पंडाल खचाखच भरा हुआ था। मौके की नजाकत को भांपकर मोदी ने एक तीर से दो निशाने लगा दिए।

अव्यवस्थाओं का भी रहा बोलबाला
कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्थाओं का भी बोलबाल रहा। तेज हवा के चलते ऊपर पंडाल की दो पाइप निकल गयी थी। जिन्हें बाद में सही किया गया। जिससे अफरातफरी का माहौल रहा। इसके अलावा लाउडस्पीकर भी थोड़ी देर के लिए खराब रहा। लेकिन मोदी के आने से पूर्व सबकुछ दुरुस्त कर लिया गया था।

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।