पहला वोट मोदी को कार्यक्रम का महानगर युवा मोर्चा द्वारा किया जा है आयोजन

बरेली- पहला वोट मोदी को कार्यक्रम को महानगर युवा मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है,कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए वीडियो वैन को आज झंडी दिखाकर क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने रवाना किया यह प्रचार वैन 8 दिन तक महानगर के 8 मण्डल पर प्रचार प्रसार करेगी।

महानगर उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना ईशू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है ।इसी के साथ पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का काम भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना,उपाध्यक्ष ईशान ईशू, महामंत्री गौरव गुप्ता, पूर्णेश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक आकाश सक्सेना, सुरजीत,बंटी,राजीव साहनी, देवेन्द्र जोशी ,मनोज यादव मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।