पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची जारी, बदली आरक्षण सूची से लोग असंतुष्ट

बरेली। जिले मे पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार को सुकून मिला। जब शासन-प्रशासन के विचार के बाद इसे जारी कर दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत के 60 वार्डो, 15 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों व 1193 ग्राम पंचायतों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया। रविवार को मुख्यालय पर चस्पा हुई सूची को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। ब्लॉक प्रमुख की 15 सीटों में तीन ओबीसी, दो महिला, अनारक्षित छह, अनुसूचित जाति एक, अनुसूचित जाति महिला एक और ओबीसी महिला के लिए दो सीटें आरक्षित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट 2015 के चक्रानुक्रम में भी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए ही आरक्षित रखी गई है। इस सूची पर 22 व 23 मार्च को आपत्तियां ली जाएंगी। 24 मार्च को उनको निस्तारित कर 26 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत की 60 सीटों के लिए जारी नई आरक्षण सूची में 10 ओबीसी, छह ओबीसी महिला, अनुसूचित जाति महिला तीन, अनुसूचित जाति छह, महिला 11 और 24 सीटें अनारक्षित रखी गई है। बता दें कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में नई आरक्षण सूची जारी की गई, लेकिन बरेली में तैयार आरक्षण सूची को रविवार दोपहर मे मुख्यालय पर चस्पा किया गया। यही वजह रही कि संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों ने शनिवार रात से ही विकास भवन के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। उधर, ग्राम पंचायत की 1193 सीटों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। पुरानी आरक्षण सूची निरस्त होने के बाद संभावित प्रत्याशी भी थमे थे, लेकिन अब वह नए सिरे से मैदान मे ताल ठोकेंगे। आरक्षण सूची बदलाव के बावजूद लोग संतुष्ट नहीं है। पिछले दिनों आरक्षण घोषित होने के बाद राजनीतिक दलाें का समर्थन हासिल करने की होड़ मची थी, लेकिन हाईकोर्ट से दोबारा आरक्षण करने का आदेश हो जाने के बाद गतिविधियां शांत हो गई थीं। अब फिर सरगर्मी शुरू हो गई है। दावेदारों में होड़ मचने लगी है, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के पास समर्थन के लिए पैरवी की जाने लगी है। अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए सियासी गलियारे में भविष्य को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा, सपा और बसपा में भी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए दावेदारों का आंकलन किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।