नोहर में महंत रामनाथजी के सानिध्य में ग्लोबल कंप्यूटर संस्थान का उद्घाटन

नोहर/राजस्थान। नोहर में ग्लोबल कम्प्यूटर के नवीन प्रतिष्ठान के उदघाटन कार्यक्रम में भारत माता आश्रम के महंत श्री रामनाथ अवधुत उपस्थित रहे।
संस्थान के मालिक पंकज स्वामी पुत्र नोरंग लाल स्वामी ने महंत रामनाथ अवधूत से आशीर्वाद प्राप्त कर उनका स्वागत किया।

ग्लोबल कम्प्यूटर के अपने प्रतिष्ठान पर स्थापित होने के उपलक्ष्य में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भारत माता आश्रम के महंत श्री रामनाथ अवधूत एवम आमंत्रित अथितिगण उपस्थित थे।

महंत रामनाथ अवधूत के सानिध्य में नवीन प्रतिष्ठान की पूजा सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में सतवीर स्वामी परलीका, मदन स्वामी ,किसन पांडिया कानपुर ,पंडित बजरंग जी शास्त्री , हेतराम स्वामी रीडर, राजस्थान पुलिस नोहर सोहन स्वामी, कॉन्स्टेबल नरेंद्र सोनी, पत्रकार संजय शर्मा एवम नोहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संस्थान के संचालक पंकज स्वामी पुत्र श्री नोरंग लाल स्वामी ने सभी को मिष्ठान प्रसाद देकर सभी का आभार जता सबको धन्यवाद प्रेषित किया।

दिनेश लूणिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।