नेकियों और इबादतों का महीना कहा जाता है रमजान :जानिए पाक महीना “रमजान” से जुड़ी 5 बातें

जानिए पाक महीना “रमजान” से जुड़ी 5 बातें..

*इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने को पाक माना जाता है और इसी महीने को रमज़ान भी कहा जाता है। दुनियाभर में इस साल 17 मई से रमज़ान की शुरुआत होगी।*

*इस महीने को हिजरी भी कहा जाता है, जो कि पूरे 30 दिन का होता है। माना जाता है कि इस महीने में कुरान पढ़ने से ज्यादा सबाब मिलता है। आइए रमज़ान के पाक महीने से जुड़ी 5 बातें जानते हैं।*

1. इस बार रमजान में 5 जुमे पडेंगे। रमज़ान का आखिरी जुमा 15 जून को होगा, जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है.।

2. रमज़ान को तीन भागों में बांटा जाता है। 10 दिन के पहले भाग को रहमतों का दौर बताया गया है। दूसरे 10 दिन के भाग को माफी का दौर कहा जाता है और आखिरी 10 दिन के भाग को जहन्नुम के बचाने का दौर बोला जाता है।

3. रमज़ान में रखे जाने वाले रोज़े को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। इन दिनों ताक्वा प्राप्त किया जाता है। ताक्वा का अर्थ है अल्लाह को नापसंद काम ना कर उनकी पसंद के कार्यों को करना।

4. इस महीने में शब-ए-कद्र मनाई जाती है, जो कि इस बार 11 जून को हो सकती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय रात भर जागकर इबादत करते हैं।

5. महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाया जाता है। इस महीने दान पुण्य के कार्यों करने को प्रधानता दी जाती है। इसलिए इस महीने को नेकियों और इबादतों का महीना कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।