नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति किया गया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मॉडल प्राइमरी स्कूल अगरास प्रथम की छात्राओं ने गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया। जिसमें नारियों के द्वारा समाज को नई दिशा देने हेतु क्या क्या प्रयास किए जाने के विषय में बताया। बालिकाओं द्वारा मां दुर्गा का रूप लेते हुए किस तरीके से एक महिला अपनी क्षमता से अधिक कार्य को कर रही है को दर्शाया गया। इस अवसर पर गांव की सम्मानित महिलाएं पूर्व प्रधान सम्मी कुदेशिया, अभिभावक, स्कूल की छात्राएं एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सम्मी कुदेशिया ने कहा कि आज की नारी किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं है वह कदम से कदम मिलाकर देश को उन्नति की राह पर ले आ रही है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रजनी गंगवार ने एक गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिमांशु छाबड़ा ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा गंगवार ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।