फोन पर आवाज बदलकर फर्जी मंत्री, सांसद बनकर एसएसपी को फोन करने वाला इंटर कॉलेज का लिपिक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। पुलिस ने फोन पर आवाज बदलकर फर्जी मंत्री तो कभी सांसद, विधायक बनकर अधिकारियों को फोन कर धमकाने वाले नीरेश वर्मा नाम के आरोपी पकड़ा है। आरोपी आवाज बदलकर कभी महिला मंत्री बनता तो कभी पुरूष। आवाज बदलने के लिए नीरेश एक चाइनीज मोबाइल का इस्तेमाल करता था। इस मामले में पुलिस को तब शक हुआ जब उसने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को ही कई बार फोन कर चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार को हटाने की पैरवी की। मामले की छानबीन मे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह है कि आरोपी नीरेश पीएचडी है। उसके खिलाफ थाना इज्जतनगर में धोखाधड़ी जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की नंबर प्लेट लिखी लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिला बदायूं मे बिल्सी के अंबियापुर गांव का रहने वाला नीरेश वर्मा इज्जतनगर में लोटन सिंह के विवादित प्लाट के मामले में पैरवी कर रहा था। उसने लोटन सिंह से पैरवी करने के बदले 20 लाख रुपए लिए थे। इसके बदले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मुकुट बिहारी के नाम से एसएसपी को फोन कर पैरवी की। कहा कि लोटन सिंह के प्लाट पर कब्जा हटवा दो। नहीं तो चौकी इंचार्ज को हटवा दो। संदेह होने पर एसएसपी ने उसे गिरफ्तार करवा लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी नीरेश ने बताया कि वह मंत्री और सांसदो के साथ उठता बैठता रहता है। उनके बात करने और धमकाने के तरीके को देखता तो सोचता कि जब यह ऐसा कर सकते है तो वो क्यों नहीं कर सकता। जिसके बाद उसने खुद मंत्री बन लोगों को धमकाने का फैसला कर लिया। आवाज बदलने के लिए उसने ऑनलाइन एक आवाज बदलने वाला एक चाइनीज फोन खरीदा। जिसमें वह महिला, बच्चे, बुजुर्ग और पुरूष किसी की भी आवाज में बात कर सकता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।