निक्की शर्मा को मिला हरिवंशराय बच्चन सम्मान

बरेली। राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा 19 मई को लॉकडाउन के चलते राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन महाकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, असम और केरल आदि राज्यों से अनेक कवियों ने चढ़कर भाग लिया। संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति और शानदार संचालन हेतु ये सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर, सचिव रूपेश कुमार के कर कमलों से ऑनलाइन प्रदान किया। सम्मान समारोह का संचालन निक्की शर्मा मुम्बई व ऋचा मिश्रा ने किया। मेरी कलम मेरी पूजा कीर्तिमान साहित्य संस्था द्वारा निक्की शर्मा को साहित्य गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय सहभागिता व हिन्दी साहित्य को निरन्तर समृद्ध करने हेतु दिया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शर्मा इंडिया, संस्थापक राष्ट्रीय कवि महेश राठौड़ सोनू ने प्रदान किया। अभी तक 500 से ज्यादा सम्मान पा चुकी है। उन्हें इन उपलब्धियों हेतु अभिनेताओं और अनेक साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व रचनाकारों से बधाइयां मिल रही है।।


बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।