निक्की शर्मा को डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया श्रेष्ठ रचनाकर से सम्मानित

बरेली। प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखिका निक्की शर्मा ‘रश्मि’ को साहित्य एक्सप्रेस एवं आदित्य संस्कृति पत्रिका ने डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। निक्की शर्मा “रश्मि”को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट साहित्य सेवाओ के लिए भानु शर्मा ने प्रदान किया। भारत के 19 राज्यो के एक हजार से अधिक रचनाकारों मे से 50 उत्कृष्ठ रचनाकारों को चयनित किया गया।जिसमें निक्की शर्मा का भी चयन हुआ। लेखिका निक्की शर्मा मूलतः बिहार से है, वर्तमान में माया नगरी मुम्बई में रह कर साहित्यिक सृजन कर रही है। इनको राष्ट्रीय व अंतर्राष्टीय सहित देश की चुनिंदा साहित्यिक संस्थाओ द्वारा अभी तक 500 से अधिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। निक्की शर्मा “रश्मि” की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व साहित्यकार डॉ. शम्भू पंवार, सामाजिक विश्लेषक डॉ. भावना शर्मा, प्रसिद्ध साहित्यकार सुवर्णा परतानी, लोकनाथ तिवारी, कृष्ण चतुर्वेदी, आराधना, संदीप कुमार सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओ एवं साहित्यिक विभूतियों ने बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।