Breaking News

नारी को अपनी सुरक्षा और अधिकार के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शक्ति के पर्व पर मिशन शक्ति की शुरूरात ब्लॉक सभागार फतेहगंज पश्चिमी में बाल विकास परियोजना की निदेशक डॉ सारिका मोहन व सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने की। शारदीय से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन दिलाना है। खासकर नवरात्र के इन 9 दिनों में विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ब्लॉक सभागार में मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी की संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना से संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका सम्मिलित रही। इस मौके पर बाल विकास की निदेशक डॉक्टर सारिका मोहन ने कहा की शक्ति के पर्व पर मिशन शक्ति का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना के साथ और स्वावलंबन दिलाना है। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के प्रति सामाजिक सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। महिलाओं और बेटियों को सुरक्षात्मक परिवेश दें और उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद करे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनीता अहिरवार ने बताया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। नारी शक्ति की सुरक्षा हेतु सरकार ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता के बारे मे बताया। इसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया। रैली ब्लॉक से शुरू होकर लोधीनगर चौराहे तक फिर लोधीनगर चौराहे से वापस ब्लॉक सभागार पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर डीपीओ रामरतन सिंह, एडीओ पंचायत छत्रपाल गंगवार, बाल विकास से राखी गुप्ता, इंदिरा परिमार सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री शामिल रही। इसके अलावा थाना प्रभारी चंद्रकिरण यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *