नाबालिग से दुष्कर्म मे मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा, दो अन्य फरार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी महेश कुमार को शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले मे पुलिस ने एक अन्य आरोपी को हिरासत मे लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार है। यह मामला तब सामने आया जब इलाके की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसके शादीशुदा पड़ोसी महेश कुमार और उसके तीन चचेरे भाइयों ने अलग-अलग समय पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने महेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में महेश कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पीड़िता ने भी कोर्ट मे दर्ज कराए गए अपने बयान मे चारों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि महेश कुमार ने पूछताछ के दौरान दुष्कर्म की बात स्वीकार की थी। इसके बाद उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *