नव वर्ष पर गरीब बच्चियों में कापी पेन्सिल का किया वितरण

बरेली – पंख के सदस्यों ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में गरीब लड़कियों को खाने का सामान और कॉपी पेंसिल बाटी। पंख कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब और अनाथ लड़कियों का सहयोग करना है और समाज मे लड़कियो की उपयोगिता के विषय मे अवगत कराना है।
पंख कार्यक्रम का नारा है बेटी है तो कल है। पंख के सदस्यों में पंकज खटवानी ने कहा कि आज समाज मे जिस तरह से लड़कियों को पुरुषो से कम समझा जाता है वह गलत है। क्योंकि लड़कियाँ आज किसी भी काम मे पीछे नही है। काश की कोई अल्ट्रासाउंड की मशीन ऐसी बनी होती जो ये बता पाती कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है। उनके साथ अमित शर्मा, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।