नवनियुक्त डीएम चंद्र भूषण सिंह ने लिया मुजफ्फरनगर का चार्ज

मुजफ्फरनगर – जनपद मुजफ्फरनगर में शासन से अलीगढ़ से तबादला हो कर आये नवनियुक्त जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जनपद मुजफ्फरनगर का चार्ज लिया।वही कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।ट्रेजरी में उपस्थित कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह का फूलों का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।

ट्रेजरी में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने अपनी आमद दर्ज कराई और कागजों पर हस्ताक्षर किये।उसके बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने डीएम कार्यालय पर अपने ऑफिस में अपने कार्यालय का प्रभार लिया। अब जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग ले रहे है।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।