नये रेंजर आर.पी.सिंह रौतेला ने देखे तेंदुए के पद चिन्ह

*तेंदुए को पकड़ने के लिए फैक्ट्री के जंगल में लगाया जाएगा पिंजरा

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी -नए रेंजर नए आरपी सिंह रौतेला और वन दरोगा श्रीपाल सिंह सूचना पर आज सुबह रबड़ फैक्ट्री कैंपस में गए और उन्होंने फैक्ट्री के कई हिस्सों में घूमकर देखा।तेंदुए की झलक तो नहीं दिखी लेकिन कैम्पस में तेंदुआ के ताजे ओस में पैरों के निशान दिखाई दिए हैं।कस्वे में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मचा हुआ है।ग्रामीणों ने फैक्ट्री के जंगल में तेंदुए को देखा तो ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई।रबड़ फैक्ट्री में तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग के अफसर फैक्ट्री पहुंचे।फैक्ट्री के जंगल में तेंदुए के पदचिन्ह मिले है जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।तेंदुए को पकड़ने के लिए फैक्ट्री के जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा।
*महिलाओं ने देखा तेंदुआ*
रबड़ फैक्ट्री के पास रहने वाली महिलाएं फैक्ट्री के अंदर घास काटने गई थी।इस दौरान उन्होंने तालाब के पास झाड़ियों में तेंदुआ देखा।तेंदुए को देखते ही महिलाएं डर कर झाड़ियों में छिप गई।तेंदुआ झाड़ियों से निकल कर कोल प्लांट के खंडहर से होता हुआ जंगल में चला गया।रबड़ फैक्ट्री में तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पहुंची।
*तेंदुए की तलाश शुरू*
रबड़ फैक्ट्री में तेंदुए के घुसने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मीरगंज टीम के साथ रबड़ फैक्ट्री पहुंचे और कोल प्लांट,तालाब,डिस्टलरी प्लांट समेत फैक्ट्री के काफी बड़े हिस्से में तेंदुए की तलाश की। पिछले दिनों वन विभाग की टीम को तेंदुए के पद चिन्ह के साथ ही तेंदुए के शिकार किए गए नीलगाय के बच्चे को निबाला बनाया था।अब वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए फैक्ट्री में पिंजरा लगाएगी।
– बरेली से सौरभ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।