नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन सदस्य नामित, बधाई का दौर जारी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों में सरकार की नीतियों के तहत विकास कार्यों की समीक्षा, नगर में होने बाले निर्माण कार्य एवं शासन की मंशा के अनुरूप जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने के मकसद से नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान व पूर्व चेयरमैन की पुत्रवधू श्रीमती अंशु गुप्ता को बोर्ड में सदस्य नामित किया गया है। नगर पंचायत बोर्ड में सदस्य नामित होने पर क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा, शिक्षक नेता सुनील शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, रमन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, अजय गुप्ता, ओमेंद्र चौहान, सौरभ पाठक, विनीत शर्मा, प्रेमपाल गंगवार, इमरान अंसारी, कपिल यादव आदि ने बधाई दी।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।