धूमधाम से मनाया गया नगर में वसंत पंचमी का पर्व

कटिहार/बिहार – माँ सरस्वती की उपासना का आज विशेष दिन है | बसंत पंचमी के दिन विद्या के देवी माँ शारदे की विशेष पूजा अर्चना की जाती है | आज के दिन ज्ञान, विवेक और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हालाँकि माँ सरस्वती ज्ञान कि देवी है इसलिए इस पुजा में छात्र छात्राओ और शिक्षको कि भुमिका ज्यादा अहम होती है | लेकिन माँ शारदे की आराधना समाज के सभी वर्गों के द्वारा की जाती है | शहर के सभी विद्यालयों सहित अनेक कल्बों में माँ शारदे की मूर्ति पूजन हेतु मूर्ति स्थापना की गयी है | कहा जाता है की इस दिन को बच्चों को उच्चारण सिखाने के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है | छह माह पूरे कर चुके बच्चों को अन्न का पहला निवाला भी इस दिन खिलाया जाता है। शाम के समय आरती के पश्चात अनेक जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन की व्यवस्था होती है | पूजा पंडालो की छटा बहुत ही मनमोहक दिख रही है | मिरचाईबारी, गायत्री नगर, डी. एस. कॉलेज रोड, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय सहित अनेक जगहों पर पूजा धूम धाम से मनाया जा रहा है |

अजय कुमार प्रसाद, कटिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।