बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे के पास मौजूद धनेटा फाटक के पास खोखा दुकान से दो अभियुक्तों को करीब साढ़े तीन किलो नाजायज गांजा और देशी शराब के 45 पव्वे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया सोमवार को मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके हाइवे के पास मौजूद धनेटा फाटक के एक खोखे दुकान से स्थानीय थाना के गांव धनेटा निवासी रोहिताश, दुर्गाप्रसाद की घेरावंदी करके गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 3 किलो 516 ग्राम गांजा, देशी शराब के 45 पव्वा बरामद किए गए है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा काफी समय से उनके पास रखा था। खर्चा-पानी चलाने के लिए वे आने-जाने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेचते थे। वहीं देशी शराब के पव्वे कम दामों पर ठेके से लाकर ज्यादा दाम पर ड्राइवरों को बेच देते थे। पुलिस ने दोपहर के बाद दोनों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया दोनो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।।
बरेली से कपिल यादव
