दोजोड़ा नदी घाट पर पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया सर्वे

मीरगंज, बरेली। दोजोड़ा नदी घाट पर पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों ने सर्वे किया। सेतू निगम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पुल निर्माण को दोजोड़ा नदी के ठिरिया खेतल दिवना घाट का सर्वे किया। दोनों विभाग पुर्नरीक्षत स्टीमेटर बनाकर शासन को भेजेंगे। शासन ने पुल को गत दिनों भेजे स्टीमेट पर आपत्ति लगाकर प्रशासन को वापस कर दिया था। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने दोजोड़ा नदी के ठिरिया खेतल व दिवना घाट पर पुल निर्माण को लंबे समय से पैरवी कर रहे हैं। मंगलवार को सेत निगम के एई, जेई और पीडब्ल्यूडी के जेई दोजोड़ा नदी पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान भी थे। अधिकारियों ने ठिरिया खेतल और दिवना गांवों में जाकर नदी घाट का सर्वे कर फोटोग्राफी की। दिवना में अधिकारियों से ग्रामीणों ने शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की। सेतु निगम के एई ने बताया कि विभाग ने गत दिनों शासन को स्टीमेट भेजा था। शासन ने आपत्ति लगाकर स्टीमेट लौटा दिया था। उसी के संबंध में सर्वे करने दोजोड़ा नदी के घाट पर सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम गई थी। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया शासन ने पुर्नरीक्षित स्टीमेट और पुल निर्माण का औचित्य के संबंध में जानकारी मांगी है। विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने बताया पुल के आभाव में दिवना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के 1.5 लाख ग्रामीण चार किमी दूर स्थित फतेहगंज पश्चिमी जाने को 20 किमी और 20 किमी दूर स्थित बरेली जाने को 40 किमी की दूरी तय करने को मजबूर हैं। दोजोड़ा नदी पर कोई पुल नहीं है। इस इलाके के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग दशकों से कर रहे हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।