देश में बढ़ रहे रेप और महिला हिंसा के खिलाफ निकाला गया आक्रोश मार्च

*बीएचयू की छात्राओ ने प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की

वाराणसी – आज बीएचयू महिला महाविद्यालय के गेट से आक्रोश मार्च निकाला गया।जिसमें करीब 60 से उपर छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। सबने एक स्वर में रेप संस्कृति के खिलाफ गुस्सा निकाला और इसको जड़ से खत्म करने का प्रण लिया। सबने कहा की हमारी पढ़ाई का कोई मतलब नहीं है जब तक देश में एक भी महिला या लड़की असुरक्षित है। और सबने मिलकर कहा कि किसी भी सरकार ने इसको जड़ खत्म करने का कभी प्रयास नहीं किया है। इस सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए हम सभी को आगे आना तब ही हम एक बेहतर सुरक्षित समाज बना पाएंगे। महिला विरोधी गालियां जो मां- बहन या किसी भी स्त्री के नाम दिया जाता है, सबने मिलकर महिला विरोधी गालियों को खत्म करने की बात कही। यह मार्च कैंपस में लौटकर एक सभा में बदल गया जहां आयुषी, उर्वशी, अंशुल, राधिका, मुदिता आदि ने अपनी बात रखी और क्रांतिकारी गीत गाएं। आकांक्षा ने मार्च व सभा का संचालन किया। सभी ने हैदराबाद और रांची के साथ पूरे देश भर में हो रहे महिला हिंसा की निंदा की और प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला मुक्ति -सबकी मुक्ति सबकी मुक्ति जिंदाबाद, उन्नाव रांची हैदराबाद नहीं सहेगा हिंदुस्तान, रेप कल्चर मुर्दाबाद आदि नारे लगाएं।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।