दूसरे संप्रदाय के युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

बरेली। जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र मे घर मे अकेली युवती से गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक ने घर मे घुसकर रेप किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और उसके बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। घटना के समय पीड़िता के परिजन शादी मे गए थे। परिजनों के वापस लौटने पर पीड़िता ने जब घटना बताई तो परिजन उसे लेकर थाने गए लेकिन देवरनियां पुलिस ने जांच की बात कहते हुए वापस लौटा दिया। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की तो कप्तान ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना देवरनियां क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। कप्तान से मुलाकात कर उसने बताया कि गुरुवार को उसके परिजन शादी मे बाहर गए हुए थे। घर पर अकेली थी और बरामदे मे चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव का दूसरे समुदाय का युवक उसके घर मे घुस आया और अकेला लेटा देखकर उसे दबोच लिया। विरोध पर उसने थप्पड़ ही थप्पड़ मारा और तमंचा निकाल कर कहा कि जरा सी आवाज निकाली तो गोली मार दूंगा। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को परिजन घर आए ताे पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर देवरनियां थाने गए तो पुलिस ने मुकदमा लिखने के बजाय जांच करने की बात कहकर वापस लौटा दिया। फिलहाल एसएसपी रोहित सिंह ने पीड़िता की सुनवाई कर जांच के आधार पर न्याय का भरोसा देते हुए देवरनियां पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।