दीपावली से पहले रामगंगा के नए पुल पर आवागमन शुरू

बरेली। दीपावली से पहले शहर वासियों को पुल की एक और सौगात मिली है। रामगंगा नदी पर बनाए गए पुल पर सोमवार से आवागमन शुरू हो गया है। एप्रोच रोड बनाने के बाद वहां अब ट्रैफिक निकलने लगा है। ऐसे लोगों की राह आसान हो गई है। रामगंगा नदी पर समानांतर पुल निर्माण के लिए तत्कालीन सपा सरकार ने वर्ष 2016 में करीब 671 मीटर लंबे पुल की स्वीकृति दी थी। पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम ने शुरू किया। पुल के दोनों ओर करीब तीन तीन सौ मीटर लंबी एप्रोच रोड पीडब्ल्यूडी को बनानी है। शासन में पुल के निर्माण के लिए 58.46 करोड रुपए मंजूर किए। 4 साल से चल रहे इस प्रोजेक्ट को शासन ने प्राथमिकता से लिया। पिछले माह स्वयं कमिश्नर रणवीर प्रसाद पुल के निर्माण की प्रगति देखने गए। उन्होंने अभिषेक निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अक्टूबर में पुल व एप्रोच रोड का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया था। सेतु निगम ने 15 दिन पहले ही पुल पर अपने हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया था। इधर, पीडब्ल्यूडी ने भी एप्रोच रोड बनाने का काम पूरा कर लिया। शिक्षक विधायक चुनाव के चलते पुल का उद्घाटन नहीं हो सकता तो इसे देखते हुए जनहित में सोमवार से नए पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। वहीं शहर में बन रहे सेटेलाइट पुल पर बिजली के तारों की शिफ्टिंग का काम और लाल फाटक पर पुल को ही जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद चल रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।