दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चालक की मौत, परिचालक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार के तड़के सुबह थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे हाईवे पर रोडवेज बस सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिसमे बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रविवार की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे अमरोहा डिपो की रोडवेज बस बरेली से रामपुर की ओर जा रही थी। जिसमे चालक गणपत सिंह और परिचालक सत्येंद्र कुमार समेत सवारियां मौजूद थी। इस दौरान बस थाना क्षेत्र के चिटौली अंडरपास के ऊपर से गुजर रही थी। तभी अचानक बस सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जबकि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चालक गणपत को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक का निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों और रोडवेज के अधिकारियों को हादसे की सूचना दे दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे मे लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।