31 तक भरे हाउस टैक्स, नही तो होगी कार्रवाई, रविवार को भी होगा टैक्स जमा

बरेली। नगर निगम होली के बाद टैक्स बिल जमा कराने वालों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने जा रहा है। हाउस टैक्स 31 मार्च से पहले जमा नही किया तो प्रॉपर्टी पर 12.30 प्रतिशत ब्याज लगेगा। 31 मार्च के दिन रविवार को भी जमा होगा लेकिन टैक्स विभाग की टीम का अवकाश नही होगा। शहर में 1.45 लाख हाउस होल्डर है। इसके पास करीब करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। शासन से 67.17 करोड़ का लक्ष्य मिला। शत प्रतिशत टैक्स की वसूली न होने पर नगर निगम ने यह फैसला इसलिए लिया है। क्योंकि प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए कई बार मोहलत दी लेकिन तीन माह बाद भी शहर वासियों ने इसका संज्ञान नही लिया। करदाताओं का तर्क था कि नगर निगम की ओर से गलत हाउस टैक्स दिया गया है। निगम ने इसका समाधान करने के लिए सेल्फ असेसमेंट के आधार पर ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को कहा गया। शहर वासियों ने इसको भी दरकिनार कर दिया। 31 मार्च का दिन रविवार को भी टैक्स जमा होगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र का कहना है कि करदाताओं को कई बार सूचना दी गई थी कि वो समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर दें। 31 मार्च तक बकाया बिल जमा कराए वरना कार्रवाई तो होगी एक अप्रैल ब्याज भी लगेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।