होली मनाने ससुराल आया था युवक, ट्रेन की चपेट मे आने से जीजा साले की मौत, मातम मे बदली खुशियां

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र की मढ़ीनाथ पुलिया के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रहे साले और बहनोई ट्रेन की चपेट मे आ गए। जिससे दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। बहनोई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कुछ देर बाद साले की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ की यादव गली निवासी आनंद (18) अपने जीजा बदायूं निवासी सौरभ कुमार (20) शनिवार की रात आठ बजे दुकान से बताशे लेने गए थे। चौकी इंचार्ज मढ़ीनाथ प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों युवक मढ़ीनाथ पुलिया के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रहे थे। तभी जंक्शन की ओर से आई ट्रेन से टकराकर दोनों नीचे गिर गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया जबकि आनंद ने कुछ देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छोटेलाल ने बताया कि दोनों ने कहा था कि वे वापस आकर खाना खाएंगे। तब तक बताशे ले आए। वह बेटे और दामाद के आने का इंतजार कर रहे थे। करीब नौ बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी। वह परिवार के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवार मे कोहराम मच गया। छोटे लाल ने बताया कि उन्होंने बेटी किरन की शादी जून 2023 में सौरभ के साथ की थी। वह उनके बुलाने पर पहली होली कराने के लिए किरन को लेकर शुक्रवार को बरेली आए थे। बताया कि दामाद पेट का काम करते थे। वही किरन और उसकी मां का रो रोकर बुराहाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।