दिपावाली तक हर दिन शुभ, खूब करें खरीदारी, इस बार दो दिन मनेगी धनतेरस

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। इस बार दीपावली का त्यौहार 14 नवंबर को है। इस समय बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली में लोग वाहन, जेवरात के अलावा प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। इस बार दीपावली तक हर दिन शुभ मुहूर्त है। कोई भी सामान किसी भी दिन खरीदा जा सकता है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक किसी को भी खरीदारी करनी है तो मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं। 11 नवंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। इसमें मंगल-चंद्रमा से महालक्ष्मी योग होने की वजह से हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। 12 नवंबर की शाम साढे नौ बजे से धनत्रयोदशी तिथि लग जाएगी जो 13 नवंबर की शाम 5:58 बजे तक रहेगी। ऐसे में किसी भी दिन खरीदारी की जा सकती है। लेकिन इस बार धनतेरस गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार धनतेरस गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि धनतेरस पर्व शुक्रवार को मनाया जाना श्रेयस्कर होगा। क्योंकि इस दिन शुभ योग बन रहे हैं। पारंपरिक पंचांगों में धनतेरस का पर्व 12 नवंबर गुरुवार को है तो आधुनिक पंचांगों में 13 नवंबर शुक्रवार को है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चित्रा व स्वाति नक्षत्र का संयोग, प्रीति, आयुष्मान एवं बुधादित्य योग रहेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।