शहर के गायत्री नगर इलाके में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गायत्री नगर इलाके में तेंदुआ घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया और लोग दहशतजदा हो गए। यहां के लोगों में पहले से ही इलाके में तेंदुआ के घूमते देखे जाने की चर्चा होती रही है। बुधवार की सुबह उसे एयरफोर्स की बाउंड्री वॉल के किनारे बैठा देखा गया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों के शोर-शराबे से वह दौड़ता हुआ एयरफोर्स इलाके में कहीं छुप गया। लोगों ने भागते हुए तेंदुआ का वीडियो भी बनाया। कुछ वर्ष पहले भी एयरफोर्स क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ा जा चुका है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।