दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक व प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी मंडल अध्यक्षों मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारीयों कार्यकर्त्ताओं के साथ लोकसभा सदर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद चुनाव की तैयारी बैठक हुई। बैठक में दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई हरिकेश यादव और उनके मित्र आलोक सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि बुधवार को आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाये जाते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव जिनका बहुत गरीब परिवार में जन्म हुआ अपनी मेहनत से भोजपुरी कलाकार के रूप में देश ही नहीं विदेशों में भी जहां भोजपुरी जानने वाले लोग हैं भोजपुरी सुपरस्टार के रूप में मशहूर है। आजमगढ़ उनकी कर्म भूमि रहा है। आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव जी चुनाव जीतने के बाद अपना प्रमाणपत्र भी लेने नहीं आए। आजमगढ़ की जनता ने उनको जीत का तोहफा दिया था। उन्होंने पिछले पांच साल में आजमगढ़ की जनता का दुःख दर्द जानने एक बार भी नहीं आए। अब आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ कर उनके बेटे अखिलेश यादव चुनाव लडने आ रहे हैं। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के महानायक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के स्वर्णीम भविष्य की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। उस पर भारत के विकास की दुनिया की सबसे भव्य इमारत बनाना है। भारत माता का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है । आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटें जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिताकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करना है। जनता के दिलों पर राज करने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए दलीय सीमाएं तोड़कर लोग वोट करनें को तैयार हैं। माननीय मोदीजी को प्रधानमन्त्री बनाने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के लोग घबड़ाए हुए हैं उनके खेमें में हलचल मची हुई है। हमारी विजय निश्चित है। दिनेश लाल यादव निरहुआ 8 अप्रैल को आजमगढ़ आ रहे हैं उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अलगाववाद, जातिवाद, परिवारवाद को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और एक सामाजिक समरसता बनाते हुए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सभी जाति धर्म के लोगों को विकास के लिए कार्य किया है। नेतृत्व ने हमें एक अच्छा प्रत्याशी दिया है। सदर लोकसभा संयोजक डा श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ रहे हैं उनका भ्रम चुनाव में टूटने वाला है दिनेश लाल यादव निरहुआ की भारी मतों से विजय होगी।
संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।.इस अवसर पर माहेश्वरी कान्त पांडेय, श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सचिदानंद सिंह, लक्ष्मण मौर्या, विवेक निषाद, रामपाल सिंह, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, ध्रुव सिंह, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, संजय यादव, नागेन्द्र पटेल, विवेक सिंह सोनू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, अभिषेक जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सूर्यमणी सिंह, दिवाकर सिंह, अरविंद राय, आनन्द गुप्ता, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, डा.पूनम सिंह, अर्चना, किरन, कुसुमलता, पूनम मौर्या, शशी दूबे, तेज प्रताप सिंह, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, चन्द्र पाल सिंह, राजीव शुक्ला कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।