ज़िलाधिकारी ने एसएसपी के साथ 18 परीक्षाकेंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बरेली- बरेली के ज़िलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आज शाम 18 हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण तथा ज़िला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के साथ निरीक्षण कर सम्बंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
ज़िलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा पत्रों के रख रखाव तथा उनकी सुरक्षा का गहनता से निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज गर्ल्स एवं ब्वायज, मेथोडिस्ट गर्ल्स, बिशप मंडल, इस्लामिया गर्ल्स एवं ब्वायज़, राम भरोसे गर्ल्स कॉलेज, गुलाब राय, एमबी, कान्ति कपूर सरस्वती इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र, साहू गोपी नाथ, सीबीगंज, तिलक, द्रौपदी, शिव ज्ञान तथा खुसरो आदि कॉलेजों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा के सम्बंध में कहा कि प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा तथा अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *