दस साल तक सरकारों ने गरीबो के नाम पर लूटा:डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

*सपा ने परिवारवाद कर सारे पद हासिल किया तो मायावती ने गरीबों के नामपर दौलत बटोरा

वाराणसी/चौबेपुर- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चन्दौली सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा सरकार की की गयी विकास कार्यो को बताते हुए कांग्रेस,सपा, बसपा की जमकर आलोचना की पूछा दस साल में यहा के सांसद कौन से विकास कार्य किये।सपा ,बसपा ने गरीबो दलितों के नाम पर सरकारे तो बनायी पर प्रदेश को खूब लूटा ।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर धौरहरा गांव में रविवार को एक सम्मान समारोह व कम्बल वितरण समारोह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा।
उन्होनें कहा सरकारे आती है बाते गरीबो का करती है।कुर्सी पर आते ही सोचते है कि कितनी दौलत बटोर ले।15 वर्षो में उत्तर प्रदेश में सपा बसपा की सरकार रही।सपा ने पद व धन सब लुटा।कोई ऐसा पद नही छोड़ा परिवारवाद करके सब लिया।बसपा की मायावती टीचर की नोकरी से जिंदगी शुरू की हर वर्ष चार करोड़ साठ लाख रुपये इनकमटैक्स पैड करती है।आज दौलत की बेटी हो गयी है।सपा के मुलायम अखिलेश को लोग धरती पुत्र कहते है।पर परिवारवाद ही किया।ये लोग राममनोहर लोहिया का नारा देते है।राममनोहर लोहिया ने चित्रकूट में रामायण मेला करते थे।ये लोग इटावा कन्नौज में 67 पद हासिल किये।चाचा भतीजा की लड़ाई बस खेत के वरासत की है।कांग्रेस की दस साल की सरकार सपा बसपा के समर्थन से चली बताये कौन सा कार्य किये।उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कहा शादी नही की है।सारी दौलत उनके भतीजे लूट रहे है।लोकतंत्र पाओ दौलत बनाओ ।यही इन लोगो का खेल है।डॉ पाण्डेय ने कहा केंद्र में मोदी की सरकार बनी बिजली के लिए पैसा दिया गया।काम नही हुआ।उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बने डेढ़ वर्ष हुआ 68 हजार आवास दिए प्रदेश में चार चाद लग गया।विकास की लहर चल पड़ी है।मनमोहन सिंह की सरकार में हिंदुस्तान में 26 करोड़ बैंक खाते थे।आज सवा सौ करोड़ लोगों का बैंकों में खाते है।गैस,सौभाग्य योजना,उज्ज्वला, आयुष्मान आदि योजनाएं चल रही है।बिकास की बहार आ गयी है।मोदी जी ने गरीबो को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड दिया।अब हर गरीब जो दवा के बिना मर जाता था।वह पाच लाख रुपये तक दवा करा सकता है इसके लिये मोदी जी स्वयं खड़े है।उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी का नाम का इस्तेमाल किया।भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जी के कदमो पर चल दिया।उनकी इच्छा थी स्वच्छता पूरे प्रदेश के लोग स्वच्छता की ओर चल पड़े है।सोच है जैसे विदेशों में कोई लोटा लेकर शौच करने नही जाता।वैसे ही हिंदुस्तान में कोई लोटा लेकर शौच को न जाय।देश मे विकास की लहर चल पड़ी है।सड़के बन रही है।सड़के चौड़ी हो रही है।बिजली मिल रही है खाद मिल रही है।भीड़ देख गदगद होकर बोले जो बचा कार्य है।सरकार बनने पर पूरा हो जायेगा।हम तो बहुत किये आप लोग दस साल में दो सांसद बनाये उनसे पूछिये वो कौन सा काम किये।इनके पूर्व बरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय सहारा के सम्पादक स्नेह रंजन ने कहा गांधी जी देश घूमने निकल पड़े चंपारण में देखा वहा लोगो के साथ ज्यादती हो रही है।तो अपने कपड़े उतार कर दे दिये।
डा0 पाण्डेय के सम्बोधन से पूर्व यात्रा पद प्रमुख आशीष दुबे “बाबा”,काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे,अनिल सिंह, भाजपा जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, नवेन्दु उपाध्याय, दिलीप सोनकर, भोला उपाध्याय, अंजनी नन्दन पाण्डेय,अखण्ड सिंह,जयप्रकाश पाण्डेय,रमाशंकर सिंह, दद्दन सिंह आदि लोगो ने सरकार की उपलब्धियां बतायी।कार्यक्रम में मंच से एक हजार गरीबो को कम्बल वितरण किया गया।पद यात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन डा अरविंद सिंह व संचालन राजेन्द्र दुबे ने किया।
कार्यक्रम के बाद देर शाम सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हरिहरपुर गांव से पद यात्रा शुरू की जो धौरहरा बाजार में रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुआ।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय मण्डल कॉर्डिनेटर वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।