दबंग के खिलाफ छेडख़ानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज

पिंडरा/वाराणसी-फ़ुलपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव में दो दिन पूर्व जमीन सम्बन्धी विवाद में दबंगो द्वारा एक नाबालिक किशोरी व बचाव करने पहुचे पड़ोसी व उसके घर की महिलाओं की भी पिटाई कर दी। जिसमे पुलिस ने उक्त दबंग किस्म के लोगो के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज की।
बताया जाता है कि रमईपुर निवासी दुर्गा सिंह की पुत्री सोनाली सिंह घर के बगल में स्थित गड्ढे में कूड़े फेक रही थी। तभी दबंग पड़ोसी व उसके पुत्रो ने लाठी डंडे से उसे मारने के साथ पड़ोसी शिव सिंह के ईट को उक्त गड्ढे में फेकने लगे। जिसपर मारपीट व ईंट फेकने का विरोध करने में शिव सिंह और उसके घर के महिलाओं के साथ ही बदसलूकी करने के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनाली सिंह की तहरीर पर 9 लोगो के खिलाफ 147,323,504,506 व 354 क के तहत मुकदमा दर्ज किया।वही शिव सिंह की तहरीर पर 323,504, 506 व 354 क के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एक ही पक्ष के खिलाफ दो लोगो द्वारा तहरीर देने पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट-:महेश पाण्डेय(संजय गुप्ता)फूलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।