थाने में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं के भिड़ने पर उक्रांद ने साधा निशाना

देहरादून- कल रायपुर थाने में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ और पथराव भी हुआ जिसके चलते पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा उत्तराखंड क्रांति दल के सहसपुर विधानसभा अध्यक्ष रजत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों को पुलिस का कोई डर नहीं है और सत्ता में होने के बावजूद भी कानून तोड़ रही है रायपुर थाने मैं दोनों ही पार्टी में हुई लड़ाई में यह साबित हो गया कि दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों को पुलिस का कोई डर नहीं और इनके लिए जनता कोई मायने नहीं रखती है सिर्फ और सिर्फ अपनी हार जीत मायने रखती है रजत सिंह ने कहा की राजनीति में लड़ाई और झगड़े की कोई जगह नहीं होती है हमें अपनी हार और जीत से ज्यादा जनता के हित में सोचना और कार्य करना चाहिए प्रदर्शन में मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार,ओम प्रकाश,बाबूराम,सार्थक त्यागी,सर्वेश,दीपक,नितिन।

– रजत सिंह,जिला देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।