तीन दिन में 7.1 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

शाजापुर/मध्यप्रदेश- लगातार गर्मी के बाद जिस बारिश का इंतजार शहरवासियों को था वो इंतजार शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण पूरी हो गया। शनिवार शाम 5 बजे से रविवार शाम 5 बजे तक शहर में कुल 43 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं अब तक कुल वर्षा लगभग 2 इंच (49 एमएम) दर्ज की जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन बारिश की ओर संभावनाएं है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन दिन में अधिकत तापमान में 7.1 डिग्री की गिरावट हो गई है। हालांकि बारिश रुकने के बाद तापमान में उछाल की संभावनाएं भी है।
भीषण गर्मी के बाद शनिवार शाम को शहर में बादल मेहरबान हुए और प्री-मानसून का आगाज हो गया। शाम 5 बजे के पहले शहर में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं शाम 5 के बाद रविवार शाम तक कुल दर्ज वर्षा 43 एमएम रही। सोमवार को भी शहर में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।
गौरव व्यास ,शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।