डॉ. हिमांशु अग्रवाल बने नए अध्यक्ष, डॉ. राजवीर गंगवार कोषाध्यक्ष पद पर विजयी

बरेली। आईएमए बरेली के चुनाव मे अध्यक्ष पद पर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने डॉ आरके भास्कर को 260 मतों के भारी अंतर से हराया। वही उपाध्यक्ष पद पर डॉ अंशु अग्रवाल और डॉ शालिनी माहेश्वरी ने जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ राजवीर गंगवार ने छह वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की है। मतदान की प्रक्रिया रविवार सुबह से शुरू हुई। दोपहर बाद मतदान में तेजी दिखाई दी। युवा डॉक्टरों के साथ ही वरिष्ठ डाक्टर भी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। सचिव, पीआरओ समेत अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। आईएमए चुनाव में कई पदों पर मतदान नही हुआ। डॉ. मोहित अग्रवाल मानद सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। अस्पताल सलाहकार समिति के सदस्य पद पर डॉ. रितु राजीव और पीआरओ पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता भी निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति और राज्य परिषद के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रविवार को शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू की गई। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव समिति की ओर से परिणाम घोषित किया गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार भारद्वाज की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *