डीएम पौड़ी ने सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों का किया स्मरण

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की दूसरी वर्षगांठ को पूरे जनपद में पराक्रम पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनायी गई। जिलाधिकारी ने सर्जिकल स्ट्राइक तथा सेना के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम पर उनकी वीरता को याद किया। हस्ताक्षर बोर्ड पर साइन कर जिलाधिकारी ने देश के जवानांे की वीरता को नमन किया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के तत्वाधान में जिला मुख्यालय के एजेंसी चौक स्थित शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों को स्मरण किया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्ष गांठ पर पूरे जनपदवासियों को बधाई दी। कहा कि सेना के इस पराक्रम को इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को पूरे देश में पराक्रम पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग के युद्धों में भारतीय सेना का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के छद्म युद्धों में भारतीय सेना भी को पूरी तरह से परंगत हो चुकी है। इस मौके पर ईसीएसएच पाॅलीक्लीनिक के आफिसर इन कमांडर कर्नल आनंद थपलियाल (से.नि) ने सर्जिकल स्ट्राइकल के उद्देश्यों व तकनीकियों की जानकारियां दी। इस मौके पर सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आ. कैप्टन (से.नि) मदन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, हर्ष सिंह रावत, दिनेश चंद नयाल, महावीर सिंह रावत, शीशपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।