Breaking News

डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार अनुराग

नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित घाना की बैविक यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान देश के कई लोगो को सामाजिक कार्यो और उनकी प्रतिभाओ को डाक्टरेट की मानद उपाधि से चांसलर डॉ फेलिक्स ओफोसु द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान बरेली उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सक्सेना को उनकी 25 साल से इमानदारी से पत्रकारिता करने और पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करने के साथ समाजसेवा के लिए (इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) वेबिक यूनिवर्सिटी, घाना पश्चिम अफ्रीका द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया यह सम्मान घाना अफ्रीका से आए यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ फेलिक्स ओफोसु ने अपने हाथो से दिया।
बता दे अनुराग सक्सेना पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 सालो से अपनी भूमिका निभा रहे हैं इसी के साथ वो देश में कई हिंदी न्यूज पेपर व चैनल में अपनी कलम से ईमानदारी की छाप छोड़ चुके है वर्तमान में वह अंतिम विकल्प न्यूज मुख्य संपादक, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया, अध्यक्ष व उदंत मार्तंड समाचार पत्र में सह संपादक का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान और भी कई बड़े नामों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया जिसमे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, हैदर अब्बास चांद जी, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑपरेशन हेड पंकज खटवानी जी , एम.एस.एम.ई. उत्तर प्रदेश असिस्टेंट डायरेक्टर हरीश यादव जी के साथ कई बड़े नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *