ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से नीचे आई स्कूटी, मां-बेटी की मौत, बड़ी बेटी घायल

बरेली। बुधवार को मिनी बाईपास पर बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। महिला की बड़ी बेटी घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक थाना इज्जतनगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी फिरदौस अख्तर पत्नी शम्सुलहक स्कूटी से अपनी दो बेटियां अक्शा फात्मा (15) और जन्नत फात्मा (3) के साथ जा रही थी। इज्जतनगर क्षेत्र मे मिनी बाईपास पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी ट्रॉली के नीचे आ गई। जिससे फिरदौस और उसकी छोटी बेटी की मौत हो गई। अक्शा फात्मा घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल किशोरी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे मे लिया। ट्रैक्टर चालक विक्की सागर निवासी मठकमल को हिरासत में लिया है। उधर हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक महिला के पति शम्सुलहक रेलवे में हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।