आंवला लोकसभा से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने सपा प्रत्याशी से जताया जान का खतरा

बरेली। आंवला लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले सपा और बसपा के प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। जिससे सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। आंवला से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य पर अब बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने पलटवार किया है। आबिद अली ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि नीरज मौर्य ने उनके खिलाफ साजिश रची है। बसपा प्रत्याशी ने अपनी जान को खतरा जताया। आबिद अली ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आबिद ने आंवला सीट के दोनों प्रत्याशियों से अपनी जान का खतरा जताया। कहा कि ये दोनों लोग मेरी जान के पीछे पड़े हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी को जालसाज बताया। बसपा को भाजपा की बी टीम बताने के सवाल पर आबिद ने कहा कि नीरज मौर्य सपा से पहले भाजपा में थे। यह सबको पता है। बसपा प्रत्याशी के आरोपों पर नीरज मौर्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा था कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। कुछ लोग दूसरों के हाथों का खिलौना बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। नीरज मौर्य ने आबिद अली द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही अपने ऊपर हमले की आशंका जताई थी। अब आबिद अली ने अपनी जान को खतरा बताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।