ट्रेक्टर के धक्के से एक व्यक्ति की हुई मौत: ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर हो गया फरार

बिहार: वैशाली(,हाजीपुर) जिले के बिदुपुर थाना के कंचनपुर पोखर के निकट ट्रैक्टर के धक्के से एक व्यक्ति की गुरुवार की देर रात्रि में मौत हो गयी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र महतो पिता दाहौर महतो कंचनपुर विन्द टोला का निवासी था।

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर रख कर जाम कर दिया।जिसके कारण आवागमन बाधित हो गयी।वाहनों की।लम्बी लाइन लग गयी। घटना स्थल पर पुलिस समाचार लिखे जाने तक नही पहुंची थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हुई। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को उचित मुआबजा देने की मांग कर रहे है,वही दोषी चालक की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे है।

-नसीम रब्बानी, पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।