आमजन के विकास के साथ धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण के लिए भी खोला है योगी सरकार ने खजाना: सैनी

नकुड/सहारनपुर- प्रदेश के आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने निकटवर्ती ग्राम टोली सरकार द्वारा मंदिर के सौंदे करण के लिए दिए गए 50 लाख रुपए के कार्यों का शुभारंभ करते हुए व्यक्त कर रहे थे उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार संस्कृति को बचाने के लिए सरकार के अब तक के एतिहासिक कदमों से आमजन सरकार के निर्णयों को दिल से स्वागत कर रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज योगी सरकार द्वारा इस तरह से हिंदुओं की खोई हुई विरासत को कायम किया जा रहा है ,उससे आमजन दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और इन 4 वर्षों में प्रदेश की सरकार में जिस तरह के कार्य किए हैं उससे निश्चित है कि आने वाले 2022 के चुनाव में भी योगी सरकार एक बार पुनः सरकार बना कर इतिहास रचेगी।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय तिवारी देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा भाजपा नेता पवन सिंह राठौर अनिल सैनी डायरेक्टर पवन सिंह रावल जितेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।