टैम्पो और ई रिक्शा की भिड़ंत में 8 लोग हुए घायल

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरा टैंपो और ई रिक्शा मे भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना थाना चौक कोतवाली के बरेली मोड़ की है जहां नेशनल हाईवे पर शाहबाद यात्रियों से भरा टेंपो ई रिक्शा से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी यात्री शाहबाद के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। सभी मुंडन संस्कार में यहां टैम्पो से आये थे। जब यह लोग मुंडन कराने के बाद जब घर वापस जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल इस हादसे से एक ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।