जेल कर्मी के घर दबंगो ने मारपीट और फायरिंग कर फैलाई दहशत

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब जेल पुलिस कर्मी के घर दबंगों ने फायरिंग कर दी। यही नहीं फायरिंग से पहले घर में घुसकर महिलाओं के साथ साथ पुलिसकर्मी को भी पीटा जिसके चलते कॉलोनी में दहशत फैल गई है।वहीं पुलिस ने जेल बंदी आशीष समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।

घटना थाना सदर बाजार के जेल कॉलोनी की है जहां बीती रात जेल पुलिस कर्मी विनय पांडे के घर आधा दर्जन से अधिक दबंग फायरिंग करते हुए घर में
घुस गये और वहां तोड़फोड़ करने के साथ-साथ महिलाओं और पुलिसकर्मी को जमकर पीट दिया। यही नही दबंगो ने जेल कालोनी के बाहर जमकर फायरिंग करते हुए कालोनी मे दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस पहुंची जहां छानबीन के बाद पता लगा कि जेल पुलिस कर्मी के घर जेल बंदी आशीष ने अपने साथियों के साथ घर में फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि जब जेल बंदी आशीष जेल में था तब पुलिस कर्मी विनय के साथ विनय ने कुछ उससे कुछ कहासुनी हुई थी जिसके चलते आशीष ने धमकी दी थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया वहीं विनय कुमार का आरोप है कि जेल कर्मी अमित शर्मा के घर जेल से छूटे कैदी घर पहुंचते हैं। जिसकी सह पर इस घटना को अंजाम दिया गया। वही पुलिस ने आरोपी जेल बंदी आशिश समेत 7 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।