जुताई करते समय किसान ट्रैक्टर से गिरकर हैरो से कटा, मौत

आंवला, बरेली। थाना वजीरगंज बदायूं क्षेत्र के करेंगी गांव मे शनिवार दोपहर ट्रैक्टर से जुताई करते समय किसान ट्रैक्टर से गिरकर हैरो से कट कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। दो थानों के बीच घटनास्थल होने के कारण काफी देर तक यहां विवाद चलता रहा। बताया गया कि विपिन सिंह पुत्र नरेशपाल सिंह निवासी करेंगी थाना वजीरगंज अपने घर पर था। गांव का एक व्यक्ति खेत में जुताई करने के लिए विपिन को ट्रैक्टर पर साथ ले गया। ट्रैक्टर से जुताई करते समय विपिन नीचे गिर गया और हैरो से कटकर घायल हो गया। वह बिना परिवार वालों को सूचना दिए विपिन को इलाज के लिए आंवला ले गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया और ट्रैक्टर बगरैन पुलिस ने बरामद कर लिया है। चाचा सुरेश पाल सिंह ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी है। मृतक विपिन के रिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर आंवला कोतवाल बीनू सिंह लेखपाल को लेकर घटनास्थल पर गए। उनका कहना है कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में नही आता है। वहीं वजीरगंज पुलिस उसे आंवला सीमा का मान रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *