जीव एवं ब्रह्म का मिलन है रासलीला: आचार्य विनोद चतुर्वेदी

झांसी। खाती बाबा क्षेत्र में अनवार फार्म में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण कराते हुए षष्टम दिवस राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित श्री विनोद चतुर्वेदी, श्री गौड़ बाबा सिद्ध आश्रम ने चीर हरण लीला, प्रभु की रासलीला, माखन चोरी लीला व कंस वध, गुरु कृपा एवं रुकमणी विवाह की कथा का वर्णन कियाl

चीरहरण के माध्यम से प्रभु ने गोपियों को शिक्षा दी कि स्त्री जननी हैl नारी के तीन जन्म होते हैंl नारी के तीन रूप होते हैंl पहला जय किसी की पुत्री बनती हैl दूसरा जब किसी की पत्नी बनती हैl तीसरा जब किसी की माता बनती हैl जल में निर्वस्त्र स्नान करने से नारी धर्म चला जाता हैl पूजा तप भी नष्ट हो जाता हैl

शुकदेव जी कहते हैं हे राजन, प्रभु ने जो रासलीला कीl यह रासलीला काम-लीला नहीं हैl यह तो काम पर विजय प्राप्त करने की लीला हैl जिसने काम को जीत लिया वही विश्व विजेता हैl जिस लीला का दर्शन करने महादेव स्वयं पधारते हैंl निधिवन में प्रभु आज भी लीला करने आते हैंl

अक्रूर जी के साथ भगवान एक दिन मथुरापुरी पधारेl जहां रजक का वध कर दियाl दर्जी पर कृपा कीl माली को दर्शन दिया, कुब्जा को सौंदर्य प्रदान कियाl सिंहासन पर केस पकड़कर कंस को पछाड़ दियाl चारों ओर प्रभु की जय जयकार होने लगीl देवगण पुष्प वर्षा करने लगेl पापी तभी तक जिंदा रहता है, जब तक उसका पाप का घड़ा नहीं भर जाताl

इसके बाद श्री कृष्ण बलराम ने षान्तिपनि गुरु जी से दीक्षा लीl क्योंकि गुरु ही हमें सत्मार्ग व मोक्ष मार्ग की राह दिखाते हैंl जीवन में एक विद्वान गुरु अवश्य होना चाहिएl गुरु भक्ति के बिना मार्ग नहीं मिलताl

इससे पूर्व भागवत पूजन एवं आरती श्री हरपाल सिंह परमार, राम आसरे गुप्ता, पंडित अनिल सुडेले, पंडित मैथिली मुदगिल, विनोद सोनी, शशिकांत द्विवेदी, राकेश सेन, ए. के. सोनी, रामबाबू यादव, अनिल कुमार यादव लखनऊ, प्रेमचंद्र यादव मैनपुरी, एस. त्रिवेदी, पी. एन. गोस्वामी, दिलीप मुदगिल, नितिन महाराज, अमित पांडे, प्रवीण शास्त्री, वेद आलोक आदि ने कीl

पूज्य विष्णुदत्त स्वामी जिला धर्माचार्य, पूज्य बालक दास महाराज सिंहपुरा धाम, आचार्य हरिओम पाठक नगर धर्माचार्य का आशीर्वाद प्राप्त हुआl

कार्यक्रम का संचालन मुख्य संचालक पंडित सियाराम शरण चतुर्वेदी ने कियाl अंत में सभी का आभार व्यक्त दिलीप मुदगिल एवं शशिकांत द्विवेदी ने कियाl

रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।